इटावा: मनियमऊ नेशनल हाईवे पर कार के टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर चढ़ी, बाल-बाल बचे कार सवार
Etawah, Etawah | Jul 16, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनियामऊ नेशनल हाईवे पर जसवंतनगर से शादी समारोह में शामिल होकर विधूना घर लौट रहे, कार सवार लोगों के अचानक चलती कार के 2 टायर फट गये, जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पर चढ़ गयी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार सवार लोग बाल-बाल बच गये। वहीं वहां से गुजर रही डायल 112 पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को साइड में करवाया।