इटावा: जिला अस्पताल में एक्सरे कराने गई महिला से स्टॉफ द्वारा 100 रुपये लिए गए,CMS ने कहा दोषी पाए जाने पर कार्यवाही होगी
Etawah, Etawah | Jul 16, 2024 जिला अस्पताल में एक्सरे कराने गई दिव्यांग महिला से एक्सरे के नाम पर 100 रुपये लिए गए है। बताया गया को कोकावली की रहने वाली दिव्यांग महिला अपने दिव्यांग भाई के साथ मे बनने वाले दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए एक्सरे कराने गई थी तभी स्टाफ द्वारा 100 रुपये लिए गए और रसीद भी नही दी गई। सीएमएस ने कहा कि ऐसा अगर पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।