मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया गांव में घर के बाहर सो रहे परिवार के घर में चोरों ने ₹3.50 लाख के गहने और नगदी की चोरी की
जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया गांव में सोमवार मंगलवार की देर रात चोरों ने घर में सेध मारी कर लगभग 3:50 लाख रुपए का सामान चुरा लिया सुबह नींद खुलने पर परिवार को चोरी का पता चला गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ भुवर ने बताया कि उनका परिवार रात में मुख्य द्वार बंद कर घर के बाहर सो रहा था इसी दौरान घर के पिछवाड़े से घर में घुस गए और दो कमरों के ताले तोड़कर चोरी कर लिए।