धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर शहरी मनरेगा मजदूर महिलाओं ने DM को कार्यालय में मांगों को लेकर दिया शिकायती पत्र <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शहरी मनरेगा की महिला मजदूरों ने सोमवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में महिला मजदूरों ने गंदी नालियों की सफाई करने की शिकायत की है। महिलाओं ने शिकायती पत्र में कहा कि उन्हें नरेगा के तहत गंदी नालियों की सफाई का काम दिया जा रहा है। यह काम उनके नियमित कार्य क्षेत्र में नहीं आता है।