बिंदकी: जहानाबाद में भीषण उमस भरी गर्मी के बीच हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत में मोहर्रम की 12वीं तीजा का जुलूस निकला
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से भीषण उमस भरी गर्मी के बीच हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत में मोहर्रम की 12वीं तीजा का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कदीमी रास्ते से होता हुआ देर शाम बारादरी के समीप स्थित कर्बला में नाम आंखों के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।