असंध: अमेरिका में शेखूपुरा के युवक सुपनदीप की मौत, गांव में मातम फैल गया
Assandh, Karnal | Jun 28, 2026 अमेरिका में शेखूपुरा गाँव के सुपनदीप की अचानक मौत से पूरा गांव शोक में है। पिता के बाद अब इकलौता पुत्र खोने से विधवा मां और गांव वाले सदमे में हैं। हजारों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और वही पूरा गांव गमगीन है।