जन संवाद में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं 25 आवेदन प्राप्त, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश. सुपौल समाहरणालय में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जन संवाद के दौरान कुल 25 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। आमजनों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तत्परता बरतने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जन संवाद के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।
Supaul, Supaul | Sep 21, 2026