जबलपुर: रांझी थाने में ईसाई धर्म गुरुओं के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, ईसाइयों ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
सोमवार को रांझी थाने में ईसाई धर्म गुरुओं के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज मंगलवार को एक बजे ईसाई समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपते हुए हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।