जबलपुर: नगर निगम के खजाने में इस साल ₹253 करोड़ का टैक्स जमा, देर रात तक जारी रहा जमा करने का सिलसिला
नगर निगम के खजाने में इस साल 253 करोड़ रुपए का टैक्स जमा हुआ है। देर रात तक टैक्स जमा करने का सिलसिला चलता रहा। टैक्स कलेक्शन काउंटर रात 12 बजे तक खुले रहे। इससे टैक्स की राशि बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले साल नगर निगम में 250 करोड़ का टैक्स जमा हुआ था। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 3 करोड़ रुपए ज्यादा टैक्स जमा हुआ।