जबलपुर: चंडालभाटा में शराब दुकान के विरोध में रविदास समाज व स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, शिफ्ट करने की मांग की
रविदास समाज और स्थानिए लोगों के द्वारा चांडाल भाटा बस्ती में संचालित हो रही शराब दुकान का विरोध करते हुए मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।जहा मांग की गई की शराब दुकान को कही और शिफ्ट किया जाए क्योंकि शाम ढलते ही महिलाओ का निकलना मुश्किल हो जाता है।स्कूल जाने वाले बच्चो पर दुस्प्रभाव पड़ रहा है।रोजाना असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।