संभागायुक्त आशीष सिंह ने कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस बैठक के पालन प्रतिवेदन बिंदुओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार 5 बजे को सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में की। बैठक में गत दिनों आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग और साँची दुग्ध संघ के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की विस्तार से समीक्षा की गई।