धरहरा: पहाड़ी के पास झोपड़ी में गाड़कर रखी शराब, पुलिस ने खोदकर निकाली 42 बोतलें
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के सखोल कोठवा पहाड़ी के पास रविवार की देर रात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पोखर किनारे स्थित एक झोपड़ी की तलाशी ली गई, जहां बंगलवा निवासी मु. औरंगज़ेब को शराब के नशे में पकड़ा गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इलाके में अवैध शराब की तस्करी में भी संलिप्त था।