अड़की प्रखंड के हूंठ पंचायत स्थित ग्राम मदगाढ़ा में शनिवार को बिजली सुविधा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका उद्घाटन विधायक विकास कुमार मुंडा के निर्देशानुसार किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।