अडकी: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग का समापन, विधायक हुए शामिल
खूंटी जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित खूंटी जिला फुटबॉल लीग 2025-26 का समापन मंगलवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। करीब एक महीने तक चले इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएससी क्लब ने बंगाली दादा को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि खूंटी के विधायक राम सूर्या सिंह मुंडा रहे।