मल्हान भुइयांडीह के सिंदवारडीह टोला में बुधवार को वृद्ध पीतांबर महतो का घर ध्वस्त हो गया। वह अपने परिवार के साथ मिट्टी से बने दो कमरे में रह रहा था। उसके पुत्र समीर महतो ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार पूरा घर ध्वस्त हो गया। घर में रखे खाना बनानेवाले बर्तन, चावल और सब्जी घर के मलबे में दब गए।