भभुआ: पर्वतपुर गांव में शौच करने गए 5 वर्षीय बालक की सर्पदंश से हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 14, 2024 पर्वतपुर गांव में सांप के काटने से एक 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह 5:30 बजे की बताई गई है। मृतक बालक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी मोहन राम का 5 वर्षीय पुत्र आत्मा कुमार बताया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुबह में शौच करने के लिए बाहर गया हुआ था। उसे जहरीला सांप ने काट लिया जिसकी मौत हो गई है।