भभुआ: हरला टांड़ व कर्मा के बीच टेंपो को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक घायल
Bhabua, Kaimur | Oct 14, 2024 सोमवार की दोपहर 12:00 बजे हरला टांड़ व कर्मा के बीच टेंपो को बचाने के चक्कर में एक बाइक का अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां घायल का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा। घायल युवक संजय कुमार सिंह थाना सोनहन के मिंव गांव का रहने वाला बताया जाता है।