मोहनलालगंज: जमीन कब्जे के विरोध में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, बहू भी हुई घायल
नगराम थाना क्षेत्र के गुमवाखेड़ा मजरा बहरौली गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि बेचालाल, उसकी पत्नी, अजय और मंगल ने साथियों संग जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहा। विरोध करने पर बुजुर्ग रामआधार के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।