सहारनपुर: सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल और नकल-रहित संपन्न हुई, एसएसपी ने दी जानकारी
जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 24 केंद्रों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकल-विहीन तरीके से संपन्न हो गई। लगभग 50,000 अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे और हर केंद्र का मुआयना किया गया। परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई।