कल्याणपुर: कल्याणपुर सदर-2: डीएसपी संजय कुमार की बड़ी कार्रवाई, सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
कल्याणपुर सदर 2 कार्यालय में डीएसपी संजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मधुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा है।उक्त जानकारी रविवार को 6 बजे दी गई।