गुण्डरदेही: गुण्डरदेही क्षेत्र में प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई और परिवहन का सिलसिला जारी, वन विभाग की निष्क्रियता आई सामने
गुण्डरदेही छेत्र में इन दिनों प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई और उसके परिवहन करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है रोज़ाना दर्जनों गाड़ियों में प्रतिबंधित वृक्षों को काटकर तस्कर बड़ी आराम से उसे आराम मिलों में खपा दे रहे हैं जिस पर कार्यवाही नहीं होने से इन तस्करों के हौसले दिन ब दीन बुलंद होते जा रहे हैं बता दें कि तस्कर इतने चालाक है कि वे छुट्टी वाले दिन ही ज़्यादा तरह प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई ज़्यादा तौर पर खुलेआम करते हैं जिस पर जल्द कोई ठोस कार्यवाही करने की ज़रूरत है।