राजगढ़: दशहरे को लेकर एडीएम और एडिशनल एसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण
राजगढ़ जिले में दशहरे के पर्व को लेकर राजगढ़ एडीएम प्रताप सिंह चौहान एडिशनल एसपी केएल बंजारे के द्वारा राजगढ़ ब्यावरा सहित अन्य स्थानों पर होने वाले रावण दहन की तैयारीयों को लेकर सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।