महासमुंद: जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति, धान खरीदी और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस
जिले में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायज़ा लेने प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने जिला स्तरीय अधिकारियों की हाई-लेवल समीक्षा बैठक ली।बैठक में केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर कृषि और आजीविका कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।