बागपत: बागपत में पंचायत सचिवों का धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने की मांग की
बागपत के विकास भवन में पंचायत सचिवों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सचिवों ने अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और वेतन रोकने का आरोप लगाया है। बुधवार को करीब दोपहर 1:30 बजे सचिव कृष्ण कुमार तोमर ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की जानकारी मिली, जबकि नियमानुसार पह