सरधना: नगर और देहात क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, रातभर अंधेरे में डूबे गांव, टूटकर गिरे पेड़
सरधना। नगर और देहात क्षेत्र में बीती देर रात आई तेज आंधी तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर गए, जबकि कई जगह बिजली के खंभे टूटकर धराशायी हो गए। इस प्राकृतिक आपदा से ऊर्जा निगम को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सी