छतरपुर नगर: रीवा साध्वी दुर्घटना पर जैन समाज में आक्रोश, छत्तरपुर SP को सौंपा ज्ञापन, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में छतरपुर में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जैन समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। हादसे में साध्वी श्रुतमति माता जी की मौत हो गई थी, जबकि अन्य साध्वियां घायल हुई थीं। जैन समाज ने 25 मई को ‘मौन न्याय मार्च’ का आह्वान भी किया है।