दुधि: कॉलिनडूबा पेट्रोल पंप पर कम तेल, बिना बिल और मीटर की गड़बड़ी का आरोप, आक्रोश के साथ कार्रवाई की उठी मांग
दुद्धी विकास खंड के विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉलिन डूबा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने घटतौली किए जाने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां लगातार कम पेट्रोल दिया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को बिल भी नहीं दिया जाता, जिससे पूरे मामले में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।