कोठी रोड मझगंवा भट्टा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया है जिनकी घटना स्थल पर मौत हो गई है,मृत व्यक्ति चित्रकूट निवासी दीपक पटेल, उतेली निवासी सौरभ विश्वकर्मा, नई बस्ती निवासी आशु सिंह बताए जा रहे है।परिजनों ने बताया कि तीन दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते थे,जो हाल ही में दीपक पटेल का जन्म दिन मनाने सतना आए थे।