देवास में शहर के नंबर-1 स्कूल के आसपास लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण पर शनिवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने स्कूल की दीवार से लगी गुमटियों और सभी अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। निगम के प्रभारी उपयंत्री हेमंत उपनारे ने बताया कि स्कूल प्राचार्य की शिकायत के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और कार्रवाई की गई। शिकायत में अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई थी। निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।