जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरसंडा गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की रात 8:00 बजे पड़ोसियों ने घर में घुसकर बीरेंद्र साव की पत्नी मुन्नी देवी और उनके भांजा विकास कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों मामी और भांजा घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।