अंबाह: जाम से राहत के लिए नगर पालिका की कार्रवाई, बाजार से हटाकर रेतपुरा भेजे करीब 50 हाथ ठेले
Ambah, Morena | Sep 26, 2026 अंबाह में जाम से राहत के लिए नपा की कार्रवाई, शनिवार को नगर पालिका अमले ने नगर पालिका चौराहा, पीपल चौराहा और पोरसा रोड से करीब 50 हाथ ठेले हटाकर रेतपुरा पहुंचाए। ठेला संचालकों को अब वहीं ठेले लगाने की हिदायत दी गई। सफाई पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि बाजार में जाम कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।