ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने ठेका गांव से 58 वर्षीय अधेड़ को अवैध शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को मंगलवार को शाम लगभग 6:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ठेका गांव में कोई शराब के प्लेन देशी क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से ठेका निवासी शैतान सिंह आदिवासी उम्र 58 वर्ष को शराब के प्लेन देशी क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है।