अमरिया: बाढ़ में कटा संपर्क मार्ग अब तक नहीं बना, लोग जान जोखिम में डालकर लकड़ी की पटरी से नदी पार कर रहे हैं
अमरिया क्षेत्र में बाढ़ के दौरान कटी हुई सड़क की मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान देवहा नदी में आई बाढ़ के दौरान क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी-भगा मोहम्मदगंज मार्ग पर पुल की संपर्क सड़क कई जगह से कट गई थी। पुल का संपर्क मार्ग कट जाने से लोगों ने नदी में लकड़ी की पटरी के सहारे निकलना पड़ रहा है