अमरिया: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक सड़क पर गिरा, तेज रफ्तार गन्ने से भरा ट्रक ने कुचला, मौत
थाना अमरिया क्षेत्र नेशनल हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप फरदिया चौराहे के पास सोमवार को 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया।जो अमरिया की ओर से जा रहा तेज रफ्तार गन्ने का भरा ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।