अमरिया: कैंचू टांडा में दादा मियां के उर्स ए मुबारक पर कुल शरीफ में मांगी गई खुशहाली की दुआ
तहसील अमरिया क्षेत्र गांव कैंचू टांडा में हजरत दादा मियां का 67 वां उर्स ए मुबारक मंगलवार को 2 बजे को कुल शरीफ के साथ संपन्न हो गया। उर्स मुबारक में अकीदतमंद जायरीनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उर्स मेले में भी लोगों की खूब चहल पहल रही। मंगलवार को 2 बजे दरगाह पर कुल शरीफ हुआ। इमाम हाफिज निजामुद्दीन ने कुल शरीफ पढ़ा।