बिदुपुर: वैशाली में बड़ी कार्रवाई: अल्टो कार से 300 लीटर चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार
वैशाली जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत प्रशासन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह अभियान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर लगातार जारी है।इसी क्रम में जुरावनपुर गोपालपुर थाना (विदुपुर) क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक अल्टो कार से करीब 300 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई