उरई: एट थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने व मौत हो जाने पर मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Jun 22, 2024 एट थाना पुलिस को मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी नेशनल हाईवे 27 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी जिससे युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया मामले की जांच शुरू कर दी है।