उरई: गोहन थाना क्षेत्र में आवारा जानवर आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलटी युवक की हुई मौत मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम।
Orai, Jalaun | Jun 22, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, युवक जा रहा था तभी अचानक एक आवारा जानवर आ गया जिसको बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।