ब्यावरा: राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मतदान केंद्रों पर बीएलओ और मतदाताओं से एसआईआर पर की चर्चा
राजगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने गुरूवार को दोपहर 12 बजे करीब ब्यावरा के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर एसआईआर के तहत मतदाताओं को दिए गए नोटिस को लेकर मतदाताओं और बीएलओं से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।