शाहबाद: अंधेरे में डूबा अस्पताल, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी
Shahbad, Baran | Jul 3, 2026 जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली शाहाबाद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। शौचालयों की सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है।