गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 लाख का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, विनीत राय हत्याकांड का आरोपी
गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में वांछित 1 लाख का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि विनीत राय हत्याकांड के बाद से ही कमले...