बरेली: बरेली में 20 लाख की ठगी का पर्दाफाश, नकली सोने के बदले असली जेवर और कैश हड़पने वाला गैंग गिरफ्तार: एसपी सिटी ने बताया
बरेली के थाना किला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोने के आभूषण देकर करीब 20 लाख रुपये की नकदी और असली जेवर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के दो पुरुष और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। मामला जकाती निवासी विपिन कुमार रस्तोगी की शिकायत से जुड़ा है। आरोपियों ने पहले असली आभूषण गिरवी रखकर भरोसा जीता और फिर सोने की परत चढ़े नकली