गुण्डरदेही: गुंडरदेही एसडीएम सुरेश साहू ने किया संगवारी,युवा एवं दिव्यांग मतदान केंद्रों का निरीक्षण
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम सुरेश साहू ने गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के संगवारी, युवा एवं दिव्यांग मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान केंद्रों में छांव, शुद्ध पेयजल, रैम्प आदि के संबंध में जानकारी ली।