ओरमांझी: ओरमांझी के जिराबार में शिव मंडा पूजा के झूलन महोत्सव में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए
ओरमांझी प्रखंड स्थित जिराबार में आयोजित शिव मंडा पूजा पर आयोजित झूलन महोत्सव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हुए। शिव मंडा पूजा पर आयोजित झूलन महोत्सव का आयोजन श्री श्री शिव मंदिर मंडा पूजा समिति द्वारा किया गया है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।