ललितपुर: जनता की आवाज लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे सदर विधायक, ललितपुर के विकास के लिए बनाई बड़ी रणनीति
सदर विधायक 226 ललितपुर ने जनपद के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को विभिन्न प्रस्ताव एवं मांग पत्र प्रेषित किए हैं। इन प्रस्तावों में सड़क, सेतु, शिक्षा, कानून व्यवस्था, नवीन थानों की स्थापना तथा नगर ललितपुर के बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया है।