लालगंज में होटल के बाहर प्रधानाध्यापक और महिला अनुदेशक के पति के बीच हुए विवाद का वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक राम सुमिरन को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में महिला अनुदेशक के पति और प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट दिख रही है। एक अन्य वीडियो में सड़क पर शिक्षक और महिला अनुदेशक की बहस भी नजर आई। महिला के पति ने दोनों पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।