जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार देर रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं पाया गया,जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया।