मंझनपुर: तियरा गाँव के एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन बकरियां जलकर मरी और गृहस्थी राख में तब्दील
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के तियरा गाँव के एक घर में शनिवार को आग लग गई।आग की जद में आकर तीन बकरियां जलकर मर गई और गृहस्थी जलकर राख हो गई है।गांव के रहने वाले दुर्गा और उनकी पत्नी खेत काम करने चले गए थे।आग देखकर वापस लौटे तो देखा कि उनका सामान और बकरियां जल चुकी थी।गांव के लोगो ने किसी तरीके से आग पर काबू पा लिया है।तहसील प्रशासन को हुए नुकसान की सूचना दी गई है।