मंझनपुर: कनवार गांव के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, जिंदगी और मौत से जूझ रहा, जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर
फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के कुकाथु गांव निवासी कीरथ यादव पुत्र कुलदीप सिंह यादव शनिवार को समय 11 बजे एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक कीरथ यादव कानपुर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सैनी थाना क्षेत्र के कनवार गांव के पास पहुंचा, तभी चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक गिर पड़ा। गिरते ही युवक को गंभीर चोटें आई है।