मऊगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लौर पुलिस ने पकरा गाव से किया गिरफ्तार, 2 माह से था फरार
Mauganj, Rewa | Feb 7, 2026 लौर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ग्राम पकरा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी बीते दो माह से पुलिस को चकमा देकर फरार था। जानकारी के अनुसार आरोपी रोहित साहू पुत्र सुदामा साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पकरा थाना मऊगंज ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था